रामलीला स्टेज़ हेतु हुआ भूमि पूजन
भव्य रूप से किया जायेगा स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री राम लीला का मंचन, 16 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव

औरंगाबाद (बुलंदशहर) रामलीला मंचन हेतु स्टेज़ निर्माण कार्य शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ। रामलीला महोत्सव एक पखवाड़े तक चलेगा।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर मैदान में शुक्रवार को श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्रातः नौ बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचीन नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने पूजा अर्चना करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।श्री रामलीला अभिनय मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार ने बतौर मुख्य यजमान रामलीला मंचन हेतु स्टेज़ निर्माण भूमिपूजन संपन्न कराया।
पुनीत कुमार सिंघल ने बताया कि विगत दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों द्वारा दिनांक 16 सितंबर से भगवान श्री राम की लीला का मंचन प्रारंभ किया जायेगा। रामजन्म, धनुष यज्ञ,रामविवाह, रामवन गमन , सीता हरण,लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध सती सुलोचना, राम-रावण युद्ध और रावण वध लीला मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे। राम बारात और रावण वध भव्य रूप से आयोजित होगा। समापन राजतिलक के साथ तीन अक्टूबर को किया जाएगा।
इस अवसर पर योगेश कुमार अग्रवाल, कैलाश कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ,दीनू, पुनीत सिंघल ,नितिन सिंघल ,सुशील कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र पंसारी ,राजेश गोयल, मनोज गुप्ता ,हेमंत गुप्ता ,राजेश गर्ग ,टीनू, संजय सिंघल ,टीटू सर्राफ, बालू गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अनुज कुमार सिंघल ,नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।