आनलाईन हाजरी आदेश के विरोध में काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
ब्लाक मुख्यालय लखावटी पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारीयों ने जताया आक्रोश, समान कार्यप्रणाली लागू करने की मांग

औरंगाबाद (बुलंदशहर)ब्लाक मुख्यालय लखावटी पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारीयों ने बाजूओं पर काली पट्टी बांध कर आन लाइन हाजिरी लगाये जाने के सरकारी आदेश पर गहरा रोष जताया। उनका कहना है कि आदेश भेदभाव आधारित है। आन लाइन हाजरी का आदेश सभी सम स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों पर बिना किसी विभाग भेदभाव किए लागू किया जाना चाहिए अकेले ग्राम पंचायत व ग्राम विकास विभाग पर ही क्यों?
ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को ब्लॉक लखावटी मुख्यालय पर सभी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम्य विकास सचिवों ने काली पट्टी बांध कर काम करना शुरू किया। समिति प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह के आवाहन पर यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है जो कि पांच दिसंबर तक चलेगा। उसके बाद ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जायेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आन लाइन हाजिरी का आदेश उनके स्तर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाये तभी यह आदेश स्वीकार्य होगा। पांच दिसंबर के बाद सभी निजी वाहन प्रयोग नहीं करेंगे और पंद्रह दिसंबर से कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जायेगी।
इस अवसर पर राजवीर सिंह विभोर मलिक सुमित प्रताप सिंह अंकित सैनी जयंत चौधरी अतुल कुमार गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।






