बुलन्दशहर

अनाथ वृद्धजनों की सेवा सुश्रुषा देती है आत्मीय सुख शांति 

समाजसेवियों ने वृद्धाश्रम पहुंच की भोजन और चिकित्सा सेवा चला आ रहा है अरसे से सेवा सिलसिला 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )दीन दुखियों, वृद्धजनों, जरुरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा से जहां ईश्वर प्रसन्न होते हैं वहीं सेवा करने से आत्मिक सुख शांति प्राप्त होती है यह विचार हैं समाजसेवी जवाहर लाल सैनी के जो एक दो बार नहीं बल्कि अरसे से सेवा सिलसिला जारी रखे हुए हैं। सेवा सिलसिला जारी रखते हुए जवाहर लाल सैनी रविवार को साथियों को साथ लेकर जहांगीराबाद स्थित आवासीय वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे सभी वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन कराया। यही नहीं वृद्धजनों से उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं पूछकर आवश्यकता अनुसार दवायें उपलब्ध कराईं।

श्री चामुंडा मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष समाज सेवा में अग्रणी जवाहर लाल सैनी ने साथियों के साथ रविवार को जहांगीराबाद स्थित आवासीय विद्यालय में वृद्भ जनों को मटर पनीर, पूरी,खीर , मिक्सवेज सलाद आदि स्वादिष्ट भोजन अपने हाथों से परोसा। स्वादिष्ट भोजन पाकर गदगद हुए वृद्धजनों की आंखों में ख़ुशी के आंसू झलक पड़े। भोजन कराने के उपरांत वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछने के दौरान कुछ लोगों ने अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बताईं जिसपर उन्होंने तत्काल मैडिकल स्टोर से आवश्यकता अनुसार सीरप, गैस लीवर प्राब्लम आदि की आवश्यक दवाएं लाकर वितरित कीं। वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी वापस लौट आए। इस अवसर पर कर्मवीर भड़ाना, हरवीर चौधरी,विजेंद्र लोधी, कौशिक सैनी,कुश शर्मा, नूतन सैनी, कुणाल अग्रवाल, निमिष सैनी प्रमोद सैनी रवि सैनी पवन थोर आदि दर्जनों लोग उनके साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!