बुलन्दशहर

नायब तहसीलदार ने की कड़क कार्रवाई पक्का अवैध निर्माण करा दिया ध्वस्त 

आधा दर्जन अवैध कब्जे दारों को हफ्ते भर में स्वयं कब्जे हटाने के नोटिस जारी 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नगर पंचायत की सरकारी जमीन गाटा संख्या 1758 में बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार औरंगाबाद ललित नारायण प्रशांत के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने तमाम विरोध प्रतिरोध को दरकिनार करते हुए पक्के निर्माण को बल पूर्वक ध्वस्त करा दिया। अवैध कब्जे दारों के संभावित कड़े प्रतिरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

एस डी एम सदर के निर्देश पर नगर पंचायत की गाटा संख्या 1758 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने मंगलवार को नायब तहसीलदार औरंगाबाद ललित नारायण प्रशांत, राजस्व निरीक्षक सुंदर भाटी लेखपाल नरेश कुमार धीर सिंह व सुशील कुमार की टीम , किशोरी लाल के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पैमाइश पूरी होने पर पक्का अवैध निर्माण ध्वस्त कराने का निर्णय लिया गया। अवैध कब्जे दारों ने अधिकारियों को धता बताते हुए कड़ा विरोध शुरू कर दिया। लेकिन भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था अतः उनकी एक नहीं चली। नगर पंचायत की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अस्थाई अवैध कब्जे दारों राजवती पत्नी रामपाल,लक्ष्मन पुत्र रामसिंह,कंछिद पुत्र कलुआ, सुनील पुत्र राजेंद्र व वेदप्रकाश को एक सप्ताह में स्वयं अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि निर्धारित अवधि तक उनके कब्जे नहीं हटवाये गये तो नगर पंचायत खुद उन्हें हटवायेगी।

विधवा लज्जा देवी , अमित आदि के कब्जे को नहीं छेडा गया।

राजस्व विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से अवैध कब्जे दारों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!