किसान मंच

किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: आज किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सरंक्षक बाली सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व ज्ञापन सौंपा संगठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया पिछले काफी लंबे समय से किसानों की समस्याएं चली आ रही है प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को अनदेखी कर रहे है आज 7 सूत्रीय मांग पत्र ओएसडी मुकेश कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें की

1, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की ज़मीनों का अधिग्रहण किए हुए काफी समय बीत जाने के उपरांत भी बादलपुर बिसरख सुनपुरा बिरोडा बैदपूरा रिठोडी सिरसा सहित दर्जनों गावों मे अभी तक किसानों के 6% आवासीय भूखण्ड नहीं दिए गए सभी गाँवों के किसानों को आवासीय भूखण्ड दिए जाए

2, प्राधिकरण द्वारा गांवों में बिना किसी आबादी सर्वे एवं नक्शे बनाए हुए ही 6% आवासीय भूखण्ड किसानों की ग्रामीण आबादियां में लगा दिए गये है जबकि मौक़े पर ग्रामीण आबादियां बनीं हुई है इस प्रकार के सभी भूखण्डो को तत्काल अन्य जगह पर लगा कर निस्तारण किया जाए

3, किसानों पर आश्रित खेतीहर मजदूर भूमिहीन किसानों को 100मी० आवासीय भूखंड दिए जाए जिससे उनके बच्चों का लालन पालन हो सके

4, किसानों की पूरानी आबादियों का निस्तारण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत सैटेलाइट के आधार पर किया जाए एवं जिन किसानों के लीज बैंक के लेटर मिल गये है उन किसानों की लीज बैंक व शिफ़्टिंग के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए

5, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में लगने वाली कम्पनियों मे स्थानीय किसानों के बच्चों को योग्यता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार दिया जाए

6, शिक्षण संस्थानों मे किसानो के बच्चों का आरक्षण कोटा सुनिश्चित किया जाए। आरक्षित कोटे के तहत बच्चों का एडमिशन व शिक्षण न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए

7, सभी गांवों में बारात घर खेलकूद के मैदान मिनी स्टेडियम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि बनवाकर ग्रामीणों को प्राथमिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

सभी मांगो का एक सप्ताह में वार्ता कर निस्तारण नहीं किया तो किसान एकता महासंघ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा इस मौक़े पर बाली सिंह,रमेश कसाना,रामानंद कसाना,राजेंद्र चौहान ,अमित नागर,रवींद्र नागर,सावित्री देवी, बिजेंद्री देवी ,माँगे प्रधान,रज़्ज़ाक़ ठेकेदार, कुलदीप राजपूत,कपिल शर्मा सहित दर्जनों महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!