शिक्षण संस्थान

si प्रिया राजपूत द्वारा बालक व बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 से संबंधित दी गई जानकारी

डॉ सुरजीत कुमार ने एस आई प्रिया राजपूत को कृष्ण चंद्र गांधी जी का चित्र देकर किया सम्मानित

दनकौर: आज सरस्वती शिशु मन्दिर जू0 हा0 स्कूल मोहल्ला महारपाड़ा में दनकौर थाना से si प्रिया राजपूत और GL Bajaj university से शिक्षा विभाग मिशन शक्ति 5.0 प्रभारी प्रोफेसर डॉ सुरजीत सिंह जी के द्वारा बालक व बालिकाओ को एकत्र कर मिशन शक्ति 5.0 से संबंधित जानकारी दी गई ।

बच्चों को गुड टच, बेड टच, गुड हैबिट, बेड हैबिट और महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी पढ़ाओ अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। बालक बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना , साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। सभी को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 की भी जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि सभी भैया बहिनों को अपने पिताजी चाचा जी या जो भी गाड़ी चला रहे हैं बेल्ट बांधे इस अवसर पर श्री मति नीतू सिंह जी ने si प्रिया राजपूत जी का सॉल पहना कर स्वागत किया कु वंशिका जी कु भावना शर्मा कु सोनिया जी कु चाहत जी भी उपस्थिति रहीं,

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!