सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन,जेल भेजने की मांग

बिलासपुर: बिलासपुर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा जुनेदपुर से रोशनपुर जाने वाले मार्ग पर आरसीसी रोड का निर्माण लगभग 25 दिन पूर्व किया गया था जिस निर्माण कार्य में बेहद घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया था। जिस कारण मात्र 25 दिन के अंदर ही सड़क से सीमेंट और बजरी निकलना शुरू हो गया। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व प्रदर्शन करते हुए ओएसडी रामनयन को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग व कठोर कार्रवाई की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि जुनेदपुर गांव के मुख्य मार्ग में पिछले लंबे समय से गहरे गहरे गड्ढे बने हुए थे। इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया जिसके बाद यह सड़क दनकौर सिकंदराबाद रोड से जुनेदपुर होते हुए रोशनपुर तक सड़क का निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कराया गया। जिसमें बेहद घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया। सड़क बनने के मात्र 25 दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इस सड़क के निर्माण में अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने दबाकर भ्रष्टाचार किया है उन्होंने बताया कि ओएसडी रामनयन को ज्ञापन देकर जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जेल भेजा जाए। 
इस दौरान आलोक नागर बलराज हूंण जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान यतेंद्र नागर रिंकू बैसला कृष्णा नागर सतवीर टाईगर दुलीचंद नागर मूलचंद शर्मा धनराज नागर कुंवर पाल जितेंद्र भाटी संदीप कसाना नरेश भगत सिंह एवं सेलक आदि लोग मौजूद रहे।





