रोजगार को लेकर वीवो कंपनी पर आन्दोलन की चेतावनी

दनकौर : आज किसान एकता संघ की बैठक रामपुर खादर गांव मे हरिसिंह प्रधान के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की ।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव में सफाई व्यवस्था लाइट की व्यवस्था बिल्कुल बेकार है। युवाओं के रोजगार की समस्या है यहां आने वाली कंपनिया यहां के लोगों को लोकल बताकर नौकरियां नहीं दे रहे हैं रोजगार की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे बैठक के दौरान संगठन का विस्तार किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मोहित भाटी को जिला सचिव बनाया गया। 
इस मौके पर चौ सोरन प्रधान, कृष्ण बैसला , पं प्रमोद शर्मा, पप्पे नागर, विक्रम नागर, उम्मेद एडवोकेट,शिवम शर्मा, महेंद्र कसाना, जोरा भाटी,जेपी नागर, आसिफ उस्मानपुर, राकेश सैनी,दीपू सैनी, गंगाराम,अनिल नागर, फैजान अली,गुलहसन,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे




