बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

दनकौर:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दनकौर नगर के द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्र अरुण कुमार व लकी कुमार ने “बेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी” नामक मॉडल प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना निर्णायक मंडल द्वारा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेधा रूपम, जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर तथा राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ,
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।






