शिक्षण संस्थान

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक छात्रों का जिम्स में फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी म्यूज़ियम का शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के फॉरेंसिक विज्ञान के छात्रों ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (जिम्स) में स्थित फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी म्यूज़ियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को फॉरेंसिक मेडिसिन से संबंधित विभिन्न नमूनों, संरक्षित अवशेषों तथा विष विज्ञान (टॉक्सिकोलॉजी) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ को भी सुदृढ़ कर सकें।

भ्रमण के दौरान जिम्स की ओर से डॉ. अंजू रानी (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. अमित शर्मा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष) ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। डॉ. अंजू रानी ने म्यूज़ियम में प्रदर्शित विभिन्न फॉरेंसिक नमूनों, संरक्षित अवशेषों तथा विष विज्ञान से संबंधित सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके फॉरेंसिक महत्व को समझाया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक यादव (जूनियर रेज़िडेंट) भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी छात्रों को विभिन्न नमूनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से प्रो. धनलक्ष्मी (अधिष्ठाता ), डॉ. रेखा पुरिया (विभागाध्यक्ष), डॉ. नागेन्द्र (फॉरेंसिक कोऑर्डिनेटर) और डॉ. ललिता मेहरा (सहायक प्रोफेसर) के मार्गदर्शन में छात्रों ने इस शैक्षणिक भ्रमण में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह शैक्षणिक भ्रमण फॉरेंसिक विज्ञान के छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। साथ ही इस पहल ने मेडिकल एवं फॉरेंसिक शिक्षा के बीच समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!