नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया उसका आशिक

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग बालिका को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमी युगल का फिलहाल कोई अता-पता नहीं चला है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सुरजावली से पंद्रह वर्षीय बालिका को उसका प्रेमी गुरुवार की दोपहर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बालिका के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बालिका के पिता ने हनी पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम कौड़ा शमशाबाद थाना औरंगाबाद को अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- राजेंद्र अग्रवाल




