शिक्षण संस्थान

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के बी.टेक द्वितीय, तृतीय एवं अंतिम वर्ष के छात्रों ने 400 केवी ऑप्टिकल सबस्टेशन, पाली गांव (ग्रेटर नोएडा) का औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक दौरे में संकाय के छात्र-छात्राएं तथा पीएचडी स्कॉलर मान्य लाल और हर्षिता शामिल रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग डॉ. कीर्ति पाल, विभागाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. निधि सिंह एवं डॉ. एम.ए. अंसारी के मार्गदर्शन में छात्रों को इर. रवि कश्यप और इर. पूर्णिमा जैसवाल के साथ भ्रमण के लिए भेजा गया।

सबस्टेशन पहुंचने पर एसडीओ एल.के. आस्तिक और सरताज चौधरी ने छात्रों का स्वागत किया। इस दौरान जेई अविनाश मधेशिया, संजय राजभर, धर्मेंद्र कुमार और सुदेश कुमार ने छात्रों को 400 केवी ऑप्टिकल सबस्टेशन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टाटा पावर द्वारा विकसित 1630 एमवीए क्षमता का सबस्टेशन है, जो दादरी, नवादा और ग्रेटर नोएडा से जुड़ी लाइनों के माध्यम से बिजली आपूर्ति करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह सबस्टेशन बिजली उत्पादन केंद्रों से ग्रिड तक तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों जैसे इस्पात संयंत्र, तेल रिफाइनरी और कारखानों तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने पूरे सिस्टम को करीब से देखा और उसकी कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही, उन्होंने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। छात्रों ने इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जो भविष्य में उनके करियर के लिए उपयोगी साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!