बुलन्दशहर

आकर्षक झांकियों के साथ निकली अष्टम भवानी की शोभायात्रा 

नगरवासियों ने किया जगह जगह स्वागत सत्कार पूजा अर्चना 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नवरात्र महोत्सव की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को अष्टम भवानी मां काली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुसज्जित झांकियां शोभायात्रा के आकर्षण की केंद्र बनीं।

श्री माता महाकाली कमेटी के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित मां काली की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मां काली का स्वरूप नरेश सैनी ने धारण किया। मां काली का स्वरूप अपने लांगुरियों के साथ तलवार से विभिन्न करतब दिखाते नृत्य करते चल रहे थे। नगर वासियों ने जगह जगह मां काली को आथित्य देकर स्वागत सत्कार किया उनका खप्पर भरा । मां काली ने अपने भक्तों को प्रसाद से नवाजा। शोभायात्रा में देवी दुर्गा, राम-लक्ष्मण, शिव-पार्वती, एवं गणेश भगवान की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

नागेश्वर मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा का भव्य समापन चामुंडा मंदिर पर आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर किया गया।

खलीफा राजाराम सैनी, कमेटी अध्यक्ष सचिन वर्मा, रंजीत सैनी नरेश सैनी किशन सैनी हरिशंकर गिरी विवेक पंडित चंदू सैनी,हनी, योगेन्द्र सैनी आदि सहयोगी रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!