प्रभारी मंत्री से शिकायत करने के बाद भी नहीं रुका भूजल दोहन

ग्रेटर नोएडा: नोएडा के सेक्टर 149-151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले लंबे समय से भूजल दोहन किया जा रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु 10 दिन पूर्व जिला मुख्यालय प्रांगण में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह एवं जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी थीं, प्रभारी मंत्री को शिकायत करने के बावजूद भी बिल्डरों के द्वारा भूजल दोहन किया जा रहा है,

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर के नोएडा के सेक्टर 149 – 151-153 में बिल्डरों के द्वारा पिछले दो वर्ष से लगातार बड़े स्तर पर भूजल दोहन किया जा रहा है जिसकी शिकायत भूजल विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ 10 दिन पूर्व जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह से मिलकर शिकायत की थी। जिसके तत्पश्चात कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। भूजल विभाग की साठ-गांठ के कारण ही बिल्डर भूजल दोहन कर रहे हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सेक्टर 151 में एनपीएस बिल्डिंग के पीछे सैकड़ो पंप के माध्यम से स्वच्छ पानी को 24 घंटे प्राइवेट बिल्डर के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है।
सेक्टर 153 में भी पिछले दो वर्ष से प्राइवेट बिल्डर भूजल दोहन कर रहा है उन्होंने कहा कि अगर यह लगातार ऐसे ही चला रहा तो एक दिन यहां लोग पानी की एक बूंद के लिए तरसेंगे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जनपद के प्रभारी मंत्री से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो आखिर इस समस्या का समाधान कहां होगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कल सुबह जिलाधिकारी से मिलकर कठोर कार्रवाई हेतु वार्ता करेंगे अन्यथा भूजल दोहन के खिलाफ जिला मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।





