ग्रेटर नोएडा
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिल्ली के रेलवे म्यूजियम का किया भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा कक्षा एक और दो के छात्र भ्रमण के लिए दिल्ली के रेलवे म्यूजियम गए। वहाँ बच्चों ने पुराने जमाने की इंजन ट्रेनें देखीं और ट्रेन की सवारी भी की। रेलवे म्यूजियम में बच्चों ने रेलवे के इतिहास और विकास के बारे में जाना।

उन्होंने विभिन्न प्रकार के रेलवे मॉडल और इंजन देखे। प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सैगल जी ने बच्चों को रेलवे म्यूजियम के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बहुत मजे किए और आनंद प्राप्त किया।






