जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बंगला साहिब गुरुद्वारा का किया शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल द्वारा एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें हम सभी विद्यार्थी बंगला साहिब गुरुद्वारा गए। यह गुरुद्वारा दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है और सिख धर्म के आठवें गुरु, गुरु हरकृष्ण साहिब से जुड़ा हुआ है।सभी विद्यार्थी सुबह विद्यालय से बस द्वारा रवाना हुए। वहाँ पहुँचकर सबने गुरुद्वारे की सुंदरता और शांति का अनुभव किया। गुरुद्वारे का स्वर्णिम गुंबद और पवित्र सरोवर बहुत आकर्षक थे। बच्चों को वहाँ के नियमों के बारे में बताया गया, जैसे सिर ढकना और जूते बाहर उतारना।

सभी ने गुरुद्वारे में अरदास सुनी और शांति का अनुभव किया। इसके बाद सभी ने लंगर ग्रहण किया, जहाँ सभी लोग मिलकर सेवा करते हैं और समान रूप से भोजन करते हैं। यह अनुभव हमें समानता और सेवा का महत्व सिखाता है। यह यात्रा बच्चों के लिए बहुत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और यादगार रही। बच्चों को नई बातें सीखने और एक पवित्र स्थान का अनुभव करने का अवसर मिला।






