शैक्षणिक भृमण पर निकले स्कूली बच्चों ने किया एम वी आर का दौरा
औद्योगिक वातावरण से हुए रुबरू

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल के वाणिज्य संकाय के छात्र छात्राओं ने बुलंदशहर स्थित एम वी आर एलायंज का दौरा किया। शैक्षणिक भृमण के दौरान स्कूली बच्चे औद्योगिक वातावरण से रुबरू हुए।
नेशन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित शैक्षणिक भृमण पर निकले स्कूली बच्चों का एम वी आर एलायंज के प्रबंधक कपिल शर्मा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वागत किया। उद्योग के स्वामी भारत गोविन्द ने अपने उद्योग की कार्य प्रणाली, गुणवत्ता, नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीकी प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी,

बच्चों ने उत्पादन प्रक्रिया मशीन के संचालन कार्यप्रणाली एवं औद्योगिक प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का गहनता एवं जिज्ञासु पन के साथ अवलोकन किया। भृमण के दौरान बच्चों ने अनुशासन जिज्ञासा एवं सीखने की उत्कृष्ट भावना का परिचय देते हुए अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिनका उद्योग के विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर देकर बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस भृमण से बच्चों को औद्योगिक प्रबंधन व तमाम गतिविधियों का ज्ञान और जीवन की वास्तविकताओं को समझने का अवसर मिला जिससे उन्हें अपना भविष्य संवारने में मदद मिलेगी
कार्यक्रम आयोजक प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
भृमण के दौरान बच्चों के साथ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव पुनीत कुमार मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






