बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में आज प्रातःकालीन वंदना सत्र के दौरान विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ग्लोब के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्काउट-गाइड यूनिट एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रमुख भास्कर सैनी एवं अंजू सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय दीक्षित ने अपने संबोधन में पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे कदम अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ‘धरती बचाओ’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा,विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, ओंकार सिंह,अरविंद सिंह,धर्मवीर सिंह,रामवीर सिंह, सौरभ शर्मा, गौरव सिंह, पवन ठाकुर, अनुराग सिंह यादव, करमवीर नागर,,अरुण नागर, यशवीर नागर,हरिओम शर्मा, रूबी चौधरी, भावना शर्मा, सुनीता शर्मा, एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






