बुलन्दशहर

चार बहिनों के इकलौते भाई की मिली फंदा लगी लाश,हत्या अथवा आत्महत्या में उलझी पुलिस 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पोस्टमार्टम के पश्चात गांव में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )समीपवर्ती ग्राम परवाना में एक युवक ने अपने ट्यूबवैल की कोठरी में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने युवक की आत्म हत्या करने को नकारते हुए उसकी हत्या किए जाने की बात कही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपनी चार बहिनों का इकलौता भाई था,

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परवाना में शुक्रवार की सुबह कुलदीप पुत्र शीशपाल उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी मौहल्ला खेड़ा वाला की लाश उसी के ट्यूबवैल की कोठरी में फांसी पर लटकी पाई गई। बताया जाता है कि मृतक सुबह लगभग तीन बजे बाइक पर सवार होकर ट्यूबवैल पर पहुंचा। उसके पिता सब्जी लेकर बुलंदशहर मंडी गये। वहां से कुलदीप को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। पिता की सूचना पर घर वालों ने जाकर देखा तो कुलदीप फांसी पर लटका मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बडी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया।फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया वहीं मृतक के परिजनों ने कुलदीप की हत्या करने की बात कही।

मृतक गांव में हार्डवेयर और मैडिकल स्टोर महादेव के नाम से चलाता था। उसकी किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।

थाना प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर अभी नहीं दी है। मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने का पाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

अत्यंत गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!