बुलन्दशहर

पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में सतेंद्र ने हाईस्कूल में और रागिनी ने इंटरमीडिएट में किया स्कूल टाप

विद्यालय का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में इस वर्ष भी रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में रागिनी ने तथा हाईस्कूल में सतेंद्र ने विद्यालय टाप किया।

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र सतेंद्र ने 84.33%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।चिराग ने 83.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा तथा उपासना ने 81.33%अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में रागिनी ने 77.6 %, शालिनी ने 77.2%एवं पिंकी ने 76.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों ने बच्चों की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थीयों की मेहनत शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!