बुलन्दशहर

एच पी सी एल अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में कराया गैस वितरण 

चार वितरकों को लगाया मोर्चे पर सात सौ लोगों ने लिये गैस सिलेंडर 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एच पी गैस एजेंसी पर शुक्रवार को नौ दिनों के अंतराल पर गैस उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई। कालाबाजारी और अनियमितता बरतने जाने की तमाम शिकायतों के मद्देनजर एच पी सी एल अधिकारियों ने चार वितरकों को मोर्चे पर लगाकर अपनी मौजूदगी में गैस वितरण कराया।

प्रिंस एच पी गैस एजेंसी के ख्वाजपुर रोड़ स्थित गोदाम पर लगभग एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं हुई थी। गैस आ जाने की भनक लगते ही शुक्रवार की भोर से ही उपभोक्ताओं की लगभग आधा किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। लगातार नौ दिनों के अंतराल पर शुक्रवार को प्रातः नौ बजे से गैस वितरण शुरू हुआ। भीषण गर्मी के चलते लाइन में खड़े अनेक लोगों को चक्कर भी आने लगे। महिलाओं की तो बेहद दुर्दशा देखी गई। अनेक महिलाओं को परिजनों ने लाइन से हटाकर छांव में बैठाकर राहत दिलाई।

एच पी सी एल के अधिकारी सुनील कुमार और विपिन कुमार ने प्रिंस एच पी गैस एजेंसी,मोहन एच पी गैस एजेंसी चांदौक,रुद्र एच पी गैस गुलावठी तथा अमर शहीद ऋषि पाल गैस एजेंसी अनूपशहर के वितरकों को मोर्चे पर लगाकर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति शुरू कराई। शुक्रवार को अनेक लोगों ने अपनी बुकिंग बिना किसी वैध कारण केंसिल करने और एक सभासद पति रविन्द्र सैनी ने अपनी गैस किसी और को पूर्व में ही दे दिये जाने कीबात कहते हुए जमकर हंगामा काटा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लगभग सात सौ लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए हैं। उन्होने निकट भविष्य में गैस की किल्लत खत्म हो जाने की भी बात कही है। दूसरी ओर गैस वितरण से आपूर्ति विभाग ने किनारा किया हुआ है। कोई अधिकारी शुक्रवार को गैस वितरण का जायजा लेने एजेंसी पर नहीं पहुंचा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!