शिक्षण संस्थान

पब्लिक इंटर कालिज के पुरातन छात्र ने किया विद्यार्थीओं से संवाद

जहांगीरपुर:आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में विद्यालय के पुरातन छात्र व इसरो के डायरेक्टर डा. विनोद कौशिक जी के आगमन पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया!

मुख्य अतिथि डा.विनोद कौशिक के साथ पूर्व प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्माजी ने भी विद्यार्थीओं को सम्बोधित किया ! डा. कौशिक ने छात्र /छात्राओं से स्पेस के साथ विज्ञान व भूगोल से सम्बंधित भी अनेक जानकारियां साझा की ! भारत की प्राचीन शिक्षा का वर्णन करते हुये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अतिथियों का फूल माला व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया तथा विद्यालय में पधारकर छात्र /छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिये आभार भी व्यक्त किया !

कार्यक्रम में राजकुमार आर्य, संजय कुमार, मदन गोपाल शर्मा , श्रीमती दीपा, राजकुमार, पियुष, उजाला , विवेक कुमार, , सीमा अत्री , गुरिशा रानी , पूजा शर्मा, वंदना, यतेन्द्र कौशिक समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!