महिलाओं ने भरी हुंकार ,रैली निकाल कर महिला आरक्षण विरोधियों को दिखाया आईना

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाजपा नेताओं के संरक्षण में महिलाओं ने महिला आरक्षण विरोधियों को आईना दिखाते हुए जन आक्रोश रैली निकाली। महिलाओं ने आरक्षण विरोधियों का डटकर विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
बुधवार की देर शाम बालका रोड से रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं महिला आरक्षण समर्थक नारे लिखे पोस्टर बैनर लिखे स्लोगन हाथों में लेकर चल रही थी। महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस सपा आदि राजनीतिक दल अपने स्वार्थ और हितों की खातिर महिला आरक्षण का विरोध कर रही हैं। उनकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम ही होगी। महिलाओं ने भाजपा को महिला आरक्षण बिल लाने के लिए धन्यवाद भी दिया। महिलाओं ने भाजपा के साथ खुलकर डटे रहने का भी संकल्प लिया। अंबेडकर पार्क पहुंच कर रैली संपन्न हुई। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, प्रीति लोधी, जतिन ठाकुर हरीश लोधी नरेश तायल अंकुर अग्रवाल एडवोकेट हेमंत गुप्ता ओमप्रकाश गौतम दर्शिल गौतम नेमपाल लोकेश देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






