भूजल दोहन रोकने को करप्शन फ्री इंडिया संगठन करेगा भूख हड़ताल

दनकौर:जिले में बढ़ते भूजल दोहन के खिलाफ अब आंदोलन तेज होने जा रहा है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय ने मंगलवार को नियाना सलेमपुर गांव में आयोजित बैठक में 11 मई 2026 से जिला मुख्यालय सूरजपुर परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की। उनका आरोप है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में बिल्डर विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हो रहे हैं और भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन पिछले दो वर्षों से जिलाधिकारी, भूजल विभाग और प्रदेश सरकार से शिकायत करता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में नियाना सलेमपुर गुर्जर गांव में ग्रामीणों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो भविष्य में जल संकट गंभीर हो सकता है। लोग एक एक बूंद जल के लिए परेशान हो जायेगे।
इस दौरान बलराज हूंण,रविंद्र बरसात, गजराज आर्य सुरेंद्र नागर, यशराज नागर सतपाल भाटी डॉक्टर राजपाल सिंह पुष्पेंद्र भाटी सूबेदार ब्रह्मपाल सिंह इंद्राज सिंह विजेंद्र प्रधान देवी राम नागर, सुभाष हवलदार, हेम सिंह आर्य जोगिंदर सिंह अनिल बैसला देवेंद्र भाटी हरवीर भाटी भाटी मोहित नागर आदि लोग मौजूद रहे।






