पर्यावरण शुद्धिकरण महा-रैली, BRSS के सैकड़ों सेवकों ने लिया धरती बचाने का संकल्प

दादरी: भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद नागर जी के कुशल नेतृत्व में आज BRSS के सैकड़ों सेवकों द्वारा “पर्यावरण शुद्धिकरण जन-जागरण रैली” का भव्य आयोजन किया गया। 
विनोद नागर जी के कुशल नेतृत्व में निकाली गई यह रैली दादरी के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। रैली में “पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ” के नारों से पूरा दादरी गूंज उठा।
शहीद स्मारक पर 51 पौधे रोपकर “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रो. नागर जी ने कहा, कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का एक ही मंत्र है – राष्ट्र सेवा परमो धर्मः पर्यावरण की रक्षा सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है। BRSS के 8 लाख सेवक और दादरी के 50,000 सेवक संकल्प लेते हैं कि 2027 तक दादरी को उत्तर प्रदेश का सबसे हरा-भरा विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।”
BRSS के जिला संयोजक ने कहा कि विनोद नागर जी के कुशल नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में BRSS के प्रदेश पदाधिकारी, सैकड़ों सेवक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे,






