ग्रेटर नोएडा
भारतीय वाल्मीकि समाज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम वीर सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कि ग्रहण

ग्रेटर नोएडा:आज माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा जी के नेतृत्व में भारतीय वाल्मीकि समाज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम वीर सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रावीर सिंह जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा जी ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में नरेंद्र भाटी, रामदास नेता जी राहुल सिंह, राजकुमार एवं अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे,
रिपोर्ट घनश्याम पाल






