ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम और आला अधिकारियों ने किया सेक्टर डेल्टा-2 का दौरा

ग्रेटर नोएडा :सेक्टर डेल्टा-2 के आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पार्कों की बदहाल स्थिति एवं रखरखाव में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर की गई शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तत्काल संज्ञान लिया।
प्राधिकरण के डीजीएम श्री संजय जी, टेक्निकल टीम, जेई एवं संबंधित ठेकेदारों द्वारा सेक्टर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेक्टरवासियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पार्कों और ग्रीन बेल्ट की खराब स्थिति दिखाई गई।
अधिकारियों द्वारा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया
सेक्टर के हित और विकास के लिए हमारी आवाज लगातार मजबूती से उठती रहेगी।
इस मौके पर अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, उपाध्यक्ष रिंकू भाटी, सह सचिव सुनीता चौधरी, गजराज भाटी, वेदपाल चौधरी, रामवीर चौधरी एवं सुमित कसाना सहित अन्य सेक्टरवासी उपस्थित रहे।






