रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के चुनाव में अनुराग अग्रवाल अध्यक्ष, अजय गोयल सचिव, अंकुर गर्ग कोषाध्यक्ष, बने

बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा आयोजित मीटिंग में चुनाव अधिकारी रो .राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए जिसमें वर्ष 26- 27 के लिए अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव अजय गोयल एवं कोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग को सर्वसम्मति से चुना गया
अध्यक्ष चुने जाने पर अनुराग अग्रवाल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि समस्त परिवार को साथ लेकर उनके सहयोग से सिटी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने का प्रयास रहेगा सचिव अजय गोयल और कोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग ने भी सभी का धन्यवाद किया और आशा जताई कि सभी साथी समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में नई टीम का सहयोग देते रहेंगे लवकेश गुप्ता, CA आयुष बंसल, अजय मित्तल, अजय कंसल, नीरज राघव, दीपक बंसल, मनोज गोयल ,विभु बंसल, डॉ नवीन मित्तल, जुगनेश बंसल, दिव्यांशु कंसल, विपिन अग्रवाल, अमित गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे,
रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






