घर से बकरी का चारा लेने निकली युवती प्रेमी संग फुर्र
मामला दर्ज प्रेमी युगल को तलाश रही पुलिस रही नाकाम

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव का ही एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्नीस वर्षीय युवती को अपने साथ भगा ले गया। युवती अपने घर से बकरी का चारा लेने जाने को कहकर निकली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रेमी युगल का फिलहाल कोई अता-पता नहीं चला है।
गांव लखावटी से उन्नीस वर्षीय युवती बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर से बकरी का चारा लेने जाने के लिए निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। युवती के परिजनों ने उसे तलाशा तो उसकी छोटी बहन ने गांव के ही एक युवक के साथ जाते देखने की बात बताई।
युवती के पिता ने गांव लखावटी निवासी सुहैल उर्फ कैफ़ पुत्र साबु उम्र लगभग 21 वर्ष के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दे अपनी पुत्री को बरामद किए जाने की गुहार लगाई। नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन नाकामी हाथ लगी। फिलहाल प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






