दनकौर

श्री द्रोणाचार्य महाविद्यालय परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

दनकौर:आज महाविद्यालय परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव  रजनीकांत अग्रवाल ,प्राचार्य डॉ गिरीश कुमार वत्स, उप प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता , मुख्य अतिथि के रूप में डॉ . स्वाति मिश्रा, सहायक आचार्या , अरनिया डिग्री कॉलेज बुलंद शहर एवं समस्त आचार्य गणों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ संगीता रावल (समाजशास्त्र) विभाग ने दो शब्द-” द्वंद्व कहां तक पाला जाए ,युद्ध कहां तक टाला जाए ,तू भी है राणा का वंशज ,फेक जहां तक भाला जाए ,कहकर कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, देशभक्ति, स्वाभिमान एवं त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के संघर्षमय जीवन एवं राष्ट्रप्रेम को दर्शाया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और राष्ट्र गौरव की रक्षा हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में समस्त आचार्य गण, डॉ. रश्मि जहां , डॉ निशा शर्मा ,डॉ सूर्य प्रताप राघव ,डॉ शिखा रानी, डॉ कोकिल,  अमित नगर  महिपाल ,श्रीमती शशि नागर ,श्रीमती हनी शर्मा, कुमारी काजल कपासिया श्रीमती प्रीति शर्मा कुमारी चारू सिंह ,श्रीमती सुनीता शर्मा ,कुमारी रुचि शर्मा  अखिल कुमार  करन नागर , अंकित कुमार,  विनीत कुमार , अजय कुमार , मुकुल शर्मा, और सभी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!