भूख हड़ताल को सफल बनाने हेतु सेक्टर व गांवों में हुई बैठक

ग्रेटर नोएडा: नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय 11 में 2026 को जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं भूख हड़ताल आंदोलन को सफल बनाने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर के आवास डेल्टा 2 एवं नोएडा के गांव बादोली में सुरेंद्र कसाना, कोंडली गांव में पिरोज भाटी के आवास पर संपन्न हुई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुध नगर के नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत प्राइवेट बिल्डर बड़े स्तर पर भूजल दोहन कर रहे हैं जिसके कारण क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी के साथ लगातार नीचे जा रहा है। अगर इसी तरीके से बिल्डर भूजल दोहन करते रहे तो एक दिन गौतम बुध नगर के निवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेंगे। प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के विरोध में 11 मई को संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय जिला मुख्यालय प्रांगण में अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूल हड़ताल को सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठक कर समर्थन जुटाया जा रहा है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 नोएडा के बादोली एवं कुंडली गांव में पिरोज भाटी के आवास पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
इस दौरान- ब्रह्मपाल सिंह कपसिया डॉक्टर दीपक शर्मा मास्टर दिनेश नागर प्रेम प्रधान यतेंद्र नागर नितिन शिवकुमार कसाना राकेश नागर एडवोकेट अनिल भाटी विजय शर्मा सुरेंद्र कसाना प्रेमराज भाटी श्यामी प्रधान रिंकू बैसला कृष्णा नागर मूलचंद शर्मा मुकेश कसाना आकाश नागर तेजवीर चौहान सतेंदर लव यादव जयचंद चौहान पवन संजय कसाना आदि लोग मौजूद रहे।






