ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के कासना मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकें हुई संपन्न

ग्रेटर नोएडा: आज भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के कासना मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकें मंडी श्यामनगर शक्ति केंद्र की बैठक कुलदीप शर्मा जी के कार्यालय पर,बिलासपुर शक्ति केंद्र की बैठक सचिन गोयल जी के आवास पर, सलेमपुर शक्ति केंद्र की बैठक सुरेंद्र भाटी जी के आवास पर, ऐच्छर शक्ति केंद्र की बैठक राजू भाटी जी के कार्यालय पर संपन्न हुई। 
सभी बैठकों में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
सभी बैठकों में मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी जी एवं मंडल प्रभारी इंद्रजीत टाइगर जी की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रिपोर्ट-घनश्याम पाल






