बुलन्दशहर

मां तुझे सलाम :मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )मातृ दिवस समारोह में बच्चों ने अपनी जननी मां को विभिन्न माध्यमों से सलाम करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान की अभिव्यक्ति की।

मां तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एक्वा हाउस द्वारा विशेष प्रार्थना सभा एवं विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी कन्वीनर लोकेश वर्मा हिमांशी गर्ग अंशु गोयल पंकज कुमार रश्मि शर्मा एवं बबिता सिंह ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मां के प्रति श्रद्धा और प्रेम को अभिव्यक्त किया,

प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने अपने संबोधन में मां को जीवन की प्रथम गुरु एवं सबसे बड़ी प्रेरणादायक बताया और कहा कि सभी को सदैव अपनी माता का सम्मान करना चाहिए और उनकी हर आज्ञा का पालन करना चाहिए क्योंकि मां सदैव अपने बच्चों का हित सोचती समझती और करती है।

विद्यालय में कक्षा -वार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।हस्त छाप प्रतियोगिता, कविता वाचन, मां को समर्पित दस पंक्तियां, बुके क्राफ्टिंग,ब्लासम कप आर्ट,फिस्टा एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां के प्रति अपनी भावनाओं को सराहनीय ढंग से प्रस्तुत कर सभी को दांतों तले उंगली दबाने के लिए विवश कर दिया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर मातृप्रेम सम्मान एवं भावनात्मक अभिव्यक्तियों से सराबोर दिखाई दिया साथ ही कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार बन गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!