उत्तर प्रदेश

अग्रवाल महासभा फाउंडेशन रजि०, मथुरा द्वारा भव्य वेलकम पार्टी का आयोजन

मथुरा:अग्रवाल महासभा फाउंडेशन द्वारा श्रीनाथ पैलेस, महाविद्या कालोनी में भव्य “Welcome Party” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष दीप्ती अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लता जी द्वारा सुंदर वंदना प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद मनोरंजन से भरपूर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वेलकम गेम, हाउजी गेम एवं अन्य मनोरंजक गेम्स शामिल रहे। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन पूनम जी एवं शिल्पी जी द्वारा बहुत ही प्रभावशाली एवं आकर्षक ढंग से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक अपनापन देखने को मिला। अंत में सभी सदस्यों ने संस्था की एकजुटता एवं सामाजिक सहभागिता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीप्ती अग्रवाल,महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति गर्ग, उपाध्यक्ष गजल बंसल, उपाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल,सलाहकार रागिनी गोयल, कार्यक्रम मंत्री कविता सिंघल, प्रचार मंत्री पूनम अग्रवाल, हस्तकला मंत्री अनीता अग्रवाल, संगठन मंत्री गुंजन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री चित्रा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दिव्या गर्ग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!