श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलिज में मनोविज्ञान विषय में किया गया अतिथि व्याख्यान का आयोजन

दनकौर:श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) काॅलेज, दनकौर के कला संकाय में मनोविज्ञान विषय के छात्र/छात्राओं के कौशल विकास हेतु एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन काॅलिज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा-निर्देशन में किया गया। अतिथि व्याख्यान ‘‘तनाव एवं तनाव प्रबंधन’’ विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय माॅडल डिग्री काॅलेज, अरनियाँ (बुलन्दशहर) की डाॅ0 स्वाति मिश्रा जी ने युवा वस्यकों में तनाव एवं तनाव से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों, तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्होंने तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया एवं कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जिनका साथ ही डाॅ0 स्वाति मिश्रा जी ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया।
इस मौके पर प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने छात्र/छात्राओं को युवा वयस्कों में तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा (सहायक आचार्या, मनोविज्ञान) ने किया गया तथा अन्त में महाविद्यालय प्रशासन एवं मनोविज्ञान विभाग की ओर से मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्या डाॅ0 रश्मि गुप्ता, डाॅ0 कोकिल, डाॅ0 शिखा रानी, डाॅ0 निशा शर्मा, डाॅ0 संगीता रावल तथा मनोविज्ञान विषय के छात्र/छात्रा एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।






