सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी बैठक व विस्तार

बिलासपुर : सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी की सोमवार को 63 जेवर विधानसभा कार्यालय गांव पीपलका में बैठक आयोजित हुई ।बैठक में मुख्य अतिथि चौधरी हरेंद्र गुर्जर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।चौधरी धीरज गुर्जर विधानसभा 64 सिकंदराबाद जिला बुलन्दशहर से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है ।चौधरी श्यामसुंदर नागर को जिला प्रभारी, चौधरी बलराज भाटी को जिला अध्यक्ष, चौधरी कपिल प्रधान को जिला महासचिव, रणबीर सिंह को प्रचार प्रमुख जेवर विधानसभा, महेश वाल्मीकि को एससी एसटी मोर्चा जेवर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया । मिशन 2027 को लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने क्षेत्र में बेरोजगारी महिलाओं और किसानो की समस्या को प्रमुखता से उठाने के पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं निर्देश दिए गए । इस अवसर पर चौधरी देवीराम भाटी, चौधरी जोगिंदर भाटी, चौधरी धर्मेंद्र नागर, पंडित सोनू शर्मा जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी जेवर विधानसभा, चौधरी हरवीर सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान नियुक्त किए गए मिशन 2027 को निष्ठा पूर्वक पूर्ण करने का संकल्प लिया ।
रिपोर्ट-घनश्याम पाल






