जीएनआईओटी के ईसीई विभाग ने यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीज के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग ने उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Uniconverge Technologies के साथ 15 मई 2026 को एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल तथा नवीन तकनीकों से जोड़ना है। इस साझेदारी के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा:
• तकनीकी कार्यशालाएं एवं विशेषज्ञ व्याख्यान
• इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण के अवसर
• उद्योग आधारित परियोजनाएं एवं कौशल विकास कार्यक्रम
• अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियां
इस अवसर पर विभाग ने कहा कि यह सहयोग छात्रों को उभरती तकनीकों के क्षेत्र में बेहतर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा और उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ईसीई विभाग का मानना है कि यह उद्योग–शिक्षा सहयोग विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, नवाचार क्षमता और रोजगारपरक कौशल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।






