मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले प्रमुख गांवों एवं शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन जिला सचिव रिंकू बैसला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ओएसडी रामनयन जी को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गांव बरसात बिसायचपुर,झालडा तालडा कनारसी डाढा चूहड़पर खादर सेक्टर xu 3 आदि की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बरसात गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके दोनों तरफ इंटरलॉक ईट का कार्य पूर्ण नहीं करने की वजह से गांव के लोगों में भारी रोष है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांवों में मुख्य रास्तों,स्ट्रीट लाइट शमशान घाट गंदगी आदि की समस्याओं के समाधान की मांग की गई जिस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ओएसडी रामनायन ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान विजेंद्र सिंह नागर धर्मेंद्र भाटी रविंद्र नागर श्याम सुंदर रोहतास नागर प्रताप नागर सुरेन्द्र सिंह मूलचंद शर्मा बॉबी गुर्जर राकेश बंसल आदि लोग मौजूद रहे।






