ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लोगों को छतरी (कमर्शियल) किये वितरित

ग्रेटर नोएडा :रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्य तरंग तायल ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा चिलचिलाती धूप से बचने के लिए जगत फ़ार्म , रामपुर, अल्फा , डेल्टा में ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी (कमर्शियल) वितरित की गई ।
छतरी पाकर लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई ,छतरी पाने वाले लोगों ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, मुकुल गोयल , कपिल गर्ग, मनु जिंदल , मोहित बंसल , चेतन शर्मा , हर्ष गुप्ता , तरंग तायल , आदि सदस्य मौजूद रहे ,






