जिम्स हॉस्पिटल कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वीर विराट संगठन
कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो किया जाएगा बड़ा आंदोलन -डॉ अभिषेक

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में स्थित जिम्स हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाए तथा उनके वेतन में उचित बढ़ोतरी की जाए।
कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर वीर विराट संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक जी अपने वरिष्ठ साथियों एवं पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
डॉ. अभिषेक जी ने कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संगठन कर्मचारियों के हित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों के हितों की अनदेखी होने पर जिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ संबंधित अधिकारियों से शिकायत एवं आवश्यक कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. अभिषेक जी ने कहा कि कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए वीर विराट एसोसिएशन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।






