बुलन्दशहर
बसपाइयों ने किया बूथ गठन,आगामी विधानसभा चुनावों की जोरदार कयावद

औरंगाबाद( बुलंदशहर)आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा कार्यकर्ता जी जान से संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 114 पर बूथ गठन किया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर 12 कुडवल बनारस के गांव गिझौरी के बूथ संख्या 114 पर बूथ गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी सतपाल पेपला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मंडल प्रभारी सतीश सागर रवि निगम, विधानसभा प्रभारी प्यारे लाल जाटव जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान विधानसभा अध्यक्ष अनिल प्रधान रामवीर सिंह राहुल सागर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






