
औरंगाबाद ( बुलंदशहर)अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नेशन पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है।योग करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और मनुष्य स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से योग करने से निरोगी काया सभंव है।

योग शिक्षक ने छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ को ताड़ासन भुजंगासन वज्रासन भ्रामरी अनुलोम-विलोम त्रिकोणासन प्राणायाम एवं ध्यान आदि कराये।योग के माध्यम से बच्चों को शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर योग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। तमाम स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






