मौहर्रम सात तारीख को निकला अलम जुलूस ,नन्हे मुन्ने भी चल रहे थे उठाये अलम,सैकड़ों लोगों ने उठाए अलम
पुलिस मौके पर बनाये रही कड़ी चौकसी

औरंगाबाद (बुलंदशहर)मौहर्रम सात तारीख मंगलवार को कस्बे में अलम जुलूस शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल सैंकड़ों लोग जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे हाथों में अलम उठाये चल रहे थे। शोगवार हज़रत इमाम हुसैन की शहादत का बखान करते मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। लोगों ने जगह जगह जुलूस का स्वागत सत्कार किया। पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
मंगलवार को दोपहर अलम का जुलूस मरहूम बुंदू खान के आवास से मर्सिया पढ़ते हुए किया गया। जुलूस में सभी आयु वर्ग के लोग शोक के प्रतीक काले वस्त्र धारण किए नंगे पांव अलम उठाये चल रहे थे। शोगवार मर्सिया पढ़ते और हजरत इमाम हुसैन की शहादत का बखान करते चल रहे थे। लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत सत्कार किया और मिष्ठान पेयपदार्थ आदि तकसीम किये।जुलूस मौहल्ला सादात खामनयी चौक होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन मौहल्ला सादात पहुंच कर बड़े इमामबाड़े खामनई चौक पर संपन्न हुआ।
थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह सहित तमाम उपनिरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे।
इस अवसर पर शाहिद नकवी हसन जफर मैराज सलमान,अबू तालिब अब्बास हैदर सकलेन अब्बास सज्जाद हुसैन नसीर पहलवान जहीर खान सैयद अली सैयद पोलू नफीसुल हसन मास्टर नसीम असद फतह अब्बास आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






