औरंगाबाद पुलिस ने प्रापर्टी डीलर पर गोलीबारी करने वाले तीन अभियुक्त दबोचे
अवैध तमंचे चाकू एक कार बरामद, अभियुक्तों का मिला आपराधिक इतिहास

औरंगाबाद (बुलंदशहर)प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने बंदी बना लिया। दबोचे गए बदमाशों में गोली काण्ड का मुख्य अभियुक्त भी शामिल है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे जिंदा व खोखा कारतूस चाकू तथा घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पाया गया। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान को मुखबिर से सूचना मिली कि 19 जून को खान प्रापर्टी डीलर निसार के आफिस पर गोलीबारी करने और निसार के पुत्र गुलजार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले बदमाश लखावटी नहर पुल से होकर गुजरने वाले हैं। थाना प्रभारी ने तेज तर्रार पुलिस टीम को साथ लेकर लखावटी नहर पुल पर मोर्चा जमा लिया। उसी समय हुंडई आरा यूपी 13सी एल5261 गुजरी तो पुलिस ने रोका और उसमें बैठे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।थाने लाकर पूछताछ की तो अभियुक्तों ने अपने नाम प्रिस पुत्र चमन, रितिक पुत्र अजयपाल सिंह विनीत पुत्र इंद्रपाल सिंह सभी निवासी ग्राम रजवाना थाना औरंगाबाद बताया। तलाशी में उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे जिंदा व खोखा कारतूस चाकू आदि बरामद किए गए। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पाया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान, उपनिरीक्षक दानिश रज़ा अभिषेक तेवतिया अक्षय कुमार चौधरी तथा कांस्टेबल आकाश वीरेंद्र प्रवीण आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






