नोएडा

नोएडा के डॉ. महीपाल सिंह को इंग्लैंड का प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस इन लीडरशिप अवॉर्ड’ 

इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर ने दिव्यांग पुनर्वास में योगदान के लिए डॉ. महीपाल सिंह को इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर अवॉर्ड

नोएडा: शहर के जाने-माने न्यूरो रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ और फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. महीपाल सिंह को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर’ द्वारा ‘एक्सीलेंस इन लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था ने 9 जुलाई 2026 को जारी पत्र में इसकी घोषणा की। डॉ. सिंह को यह सम्मान दिव्यांगता, पीडियाट्रिक न्यूरोरिहैबिलिटेशन और सेरेब्रल पाल्सी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य, शिक्षा, नेतृत्व और सामुदायिक सेवा के लिए दिया जा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि डॉ. सिंह का कार्य यह सिद्ध करता है कि जुनून और सहानुभूति से ही दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।

क्या है इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर

इस संस्था की स्थापना 27 सितंबर 2022 को ब्रिटिश संसद में आयोजित भारत-यूके लीडरशिप समिट के बाद की गई थी। इसका उद्देश्य समाज में प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और उनके मानवीय कार्यों को वैश्विक मंच देना है। संस्था शांति, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित करती है। जूरी में शिक्षाविद, वैज्ञानिक, राजनेता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और समाज सुधारक शामिल हैं।

डॉ. महीपाल सिंह लंबे समय से नोएडा में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!