पब्लिक इंटर कांलिज जहांगीरपुर में किया गया वृहद वृक्षारोपण

दनकौर: आज जहाँगीरपुर क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विद्यालय पब्लिक इंटर कांलिज में ” एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण करते हुऐ आंवला, आम, अमरुद आदि 50 फलदार व छायादार पौधे विद्यालय के छात्र /छात्राओं व स्टाफ के सहयोग से रोपित कराये गये ! पौधरोपण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी जी व सांसद प्रतिनिधि सतपाल तलान रहे ! उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ पौधरोपण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया !
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वस्थ्य बनाये रखने के लिये वृक्षों का होना अति आवश्यक है ! प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने छात्र /छात्राओं, अभिभावकों व क्षेत्रीय नागरिकों से पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ” वृक्ष धरा का भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं ! ” वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता मदनगोपाल शर्मा, उजाला, मनवीर सिंह, संजय कुमार, मोनू, राहुल समेत भाजपा नेता हनी वर्मा, हिमांशु कौशिक समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ,






