दिल्ली एनसीआर

जयपुर–मधुबनी नई रेल सेवा की मांग को लेकर चिराग पासवान से मिला प्रतिनिधिमंडल, रेल मंत्री से वार्ता का मिला आश्वासन

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से दिल्ली स्थित पंचशील भवन कार्यालय में राजस्थान प्रदेस सचिव एवं झुंझुनू प्रभारी गोविन्द ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट कर जयपुर से मधुबनी के बीच नई रेल सेवा शुरू किए जाने की मांग उठाई।

गोविन्द ठाकुरने इस संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन भी माननीय मंत्री को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान, विशेषकर जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मिथिला क्षेत्र के लोग निवास करते हैं। प्रत्यक्ष रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नई रेल सेवा शुरू होने से लाखों यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक के दौरान श्री चिराग पासवान ने गोविन्द ठाकुर की मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस विषय पर माननीय रेल मंत्री से चर्चा करेंगे तथा जयपुर–मधुबनी के बीच नई रेल सेवा शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

गोविन्द ठाकुर ने इस मांग पर सकारात्मक पहल के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इस जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र निर्णय लेगी। यदि यह रेल सेवा शुरू होती है तो राजस्थान और बिहार के बीच आवागमन और भी सुगम होगा तथा दोनों राज्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!