औरंगाबाद में अवैध कब्जे दारों से मुक्त कराई लगभग 25 बीधा सरकारी जमीन
उच्च न्यायालय में पेश याचिका पर ई ओ हुए थे न्यायालय में तलब,उसके पहले ही गरजा पीला पंजा ,राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीम की कार्रवाई

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद में बुधवार को अवैध कब्जे दारों से राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने लगभग पच्चीससे तीस बीधा सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा हटवाकर कब्जा मुक्त कराया गया अवैध कब्जे हटाने के दौरान पीला पंजा जमकर गरजा। तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने बलपूर्वक अवैध कब्जे ढहा दिए।भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एस डी एम सदर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एक जनहित याचिका दायर कर एडवोकेट प्रदीप कुमार लोधी ने माननीय उच्च न्यायालय से नगर पंचायत की गाटा संख्या 1758 पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाए जाने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को उक्त याचिका के मद्देनजर अवैध कब्जे चिंहित कर उन्हें हटवाए जाने के आदेश दिए थे लेकिन अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अवैध कब्जे बरकरार रहे। नगर पंचायत के तत्कालिक अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने नोटिस पे नोटिस जारी किए अनेक बार सार्वजनिक मुनादी करवा कर अवैध कब्जे दारों को चेताया लेकिन नतीजा सिफर रहा। माननीय उच्च न्यायालय ने उक्त स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को 7अगस्त को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में पेश होने का हुक्म सुना दिया।
तब जाकर नगर पंचायत के अधिकारियों ने राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध कब्जे हटवाए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और राजस्व विभाग की उच्च स्तरीय टीम भेजने की मांग की।
उप जिलाधिकारी सदर ने स्थिति की नजाकत भांपते हुए नो सदस्यीय राजस्व टीम गठित कर बुधवार को अवैध कब्जे हटवाए जाने के निर्देश दिए। बुधवार को राजस्व टीम और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। शुरू में अवैध कब्जे दारों ने एक जुट होकर कार्रवाई का विरोध किया लेकिन अधिकारियों के कड़क तेवरों के चलते उनकी एक नहीं चली। लगभग आठ घंटे पीला पंजा जमकर गरजा। एक ईट भट्ठे पर भी पीला पंजा जमकर गरजा और उसकी चिमनी आदि धराशाई कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार लगभग 25से 30 बीधा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। एस डी एम सदर अंगद यादव ने भी मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजस्व टीम में नायब तहसीलदार औरंगाबाद संदीप कुमार गौरव,नायब तहसीलदार गुलावठी नेहा गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुंदर सिंह भाटी व सुरेश चंद्र, लेखपाल राजेश कुमार यादव, वेद कुमार उमेश कुमार रमेश कुमार सुशील कुमार, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार लिपिक किशोरी लाल विजय सिंह नेमपाल सिंह सहित तमाम नगर पंचायत कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, थाना प्रभारी मनोज कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह,पी ए सी की बटालियन, एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






