बुलन्दशहर
सांड की टक्कर से बाइक सवार कारपेंटर की दुखद मौत
मौहल्ला सईदगढी में दौड़ी शोक की लहर,गमगीन माहौल में हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर)मौहल्ला सईदगढी निवासी अनीस पुत्र शेर मौहम्मद उम्र लगभग 40 वर्ष रोजाना की भांति बुधवार को दनकौर से कारपेंटर की मेहनत मजदूरी करके बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बिलासपुर में रात्रि लगभग दस बजे बाइक के सामने अचानक सांड आ गया और बाइक से टकरा गया। हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर फैलते ही परिजनों और मौहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। गुरुवार को मृतक को अत्यंत गमगीन माहौल में पवसरा मोड़ स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मृतक ने अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ा है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






