बुलन्दशहर

भतीजे की मदद करना ताऊ को पड़ा भारी

भतीजे ने ताऊ के बेटे को पाक्सो के फर्जी मुकदमे में फंसाया ! पीड़ित ताऊ ने लगाई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की गुहार 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एक ग्रामीण ने अपने भतीजे की बीमार पत्नी के इलाज के लिए दो लाख रुपए की मदद की। लेकिन रुपए वापसी ना करने की गर्ज में कलयुगी भतीजे ने मददगार ताऊ के लड़के के खिलाफ पाक्सो एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ताऊ ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी मुकदमे को खत्म कराने की गुहार लगाई है।

कमालपुर थाना नरसैना निवासी रामपाल सिंह पुत्र तेजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर अवगत कराया है कि उसने एक वर्ष पूर्व अपने सगे भाई खान चंद के पुत्र राजीव की पत्नी बबली की गंभीर बीमारी के इलाज हेतु दो लाख रुपए दिए। लेकिन उसकी पत्नी इलाज के दौरान चल बसी।

उधार दिए गए दो लाख रुपए को वापस ना करने की गरज में उसकी भाभी बिमला ने अपनी पोती के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए उसके बेटे संजय के खिलाफ पाक्सो एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

पीड़ित ताऊ ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल कराकर उन्हें झूठे मनघड़ंत मुकदमे से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!